मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दीपिका पादुकोण फ़िल्म "पठान" में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करती हुई आएंगी नज़र!

यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं, जिसकी कुछ झलक हमने उनके बड़े हॉलीवुड डेब्यू 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में देखी थी।विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री, दीपिका…

दीपिका पादुकोण फ़िल्म "पठान" में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करती हुई आएंगी नज़र!
दीपिका पादुकोण फ़िल्म "पठान" में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करती हुई आएंगी नज़र! | फ़ोटो: TVL News

यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं, जिसकी कुछ झलक हमने उनके बड़े हॉलीवुड डेब्यू 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में देखी थी।



विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री, दीपिका पहली बार भारतीय सिनेमा में अपना एक्शन अवतार ला रही हैं। एक पूर्व एथलीट होने के नाते, उनका बॉडी फ्रेम एक्शन करने के लिए बहुत उपयुक्त है इसलिए उन्हें पठान में इस अवतार में देखना निश्चित रूप से काफी दिलचस्प होने वाला है।



दीपिका ने हॉलीवुड आउटिंग 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में अपने पावर पैक्ड एंट्री सीन से अपने प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया था। फुल स्प्लिट्स से लेकर हथियारों से खेलना और गुंडों के साथ लड़ाई तक, उन्होंने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था और अब वह भारतीय सिनेमा में उस रूप को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, "दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। वे उन्हें मुंबई में ही शूट कर रहे हैं और दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है।"



हालांकि, सुपरस्टार ने पठान के सेट पर वापसी कर ली है, वही लॉकडाउन में दी गयी ढील के बाद से वह दो फिल्मों के बीच एक साथ काम करने में व्यस्त है। दीपिका ने पहले पठान का एक शेड्यूल पूरा कर लिया था और साथ ही, शकुन बत्रा की अगली फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है।



फिल्मों से भरे बैग के साथ, उनके पास प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म, द इंटर्न रीमेक, महाभारत, '83 और फाइटर के अलावा पठान और शकुन बत्रा की अगली फिल्म है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।