देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद अंकिता और उनके परिजनों पर विवादित टिप्पणी करने वाले RSS नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है| अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में देहरादून ज़िले के रायवाला थाना पुलिस ने आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ समाज में तनाव फैलाने के साथ ही महिला का अपमान करने का मामला दर्ज़ किया है।
सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल ने बताया ,' रायवाला थाना पुलिस ने आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ समाज में तनाव फैलाने के साथ ही महिला का अपमान करने का मामला दर्ज़ किया है। आरोपी (आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल) की तलाश की जा रही है|
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विपिन कर्णवाल के खिलाफ IPC की धारा 153ए, 505-2, 509 और IT एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है|
दरअसल,'हरिद्वार में RSS के विभाग प्रचारक प्रमुख विपिन कर्णवाल ने अंकिता हत्याकांड को लेकर फेसबुक पर एक विवादित टिप्पणी की थी|
आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘जो बाप और भाई अपने 19 साल की लड़की की कमाई खाता हो. जिसकी बेटी और बहन सुनसान जंगल के रिजॉर्ट में काम करती हो, जहां अय्याशी होती हो| कांड के बाद जिस बाप को उसकी लड़की का जम्मू वाला दोस्त आकर आंखे खोलता हो|
ऐसे में सबसे बड़ा गुनहगार तो ऐसी लड़की का बाप है, जो कच्चा दूध भूखे बिल्लों के सामने रक्त दे| उस बाप के लिए सड़कों पर क्या चिल्लाना जो बाद में लड़की की लाश बेच दे| हजारों भावुक भाई बहनों को झंड कर दिया|
अंकिता भंडारी मर्डर मामले में, आज गुरुवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने कोटद्वार कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड की मांग की है|