मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

BJP विधायक पर रेप का आरोप, महिला ने अपनी और बेटी की जान को बताया खतरा, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट बीजेपी विधायक महेश नेगी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी और अपनी बेटी की जान को खतरा बताया है। पीड़िता ने महिला आयोग से मदद मांगी…

BJP विधायक पर रेप का आरोप, महिला ने अपनी और बेटी की जान को बताया खतरा, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
BJP विधायक पर रेप का आरोप, महिला ने अपनी और बेटी की जान को बताया खतरा, महिला आयोग ने लिया संज्ञान | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट बीजेपी विधायक महेश नेगी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी और अपनी बेटी की जान को खतरा बताया है। पीड़िता ने महिला आयोग से मदद मांगी है|




विधायक पर रेप के आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने अपनी और अपनी बेटी की जान को खतरा बताया है। उसने राज्य महिला आयोग को भी इस संबंध में पत्र भेजा है। आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा पुलिस को महिला की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा है। आयोग ने पुलिस को 29 अगस्त तक इन कदमों की जानकारी देने को कहा है।




देहरादून महिला आयोग चेयरमैन विजया बड़थ्वाल ने कहा कि एक लड़की का व्हाट्स पर मैसेज आया कि द्वाराहाट के BJP MLA उसके साथ गलत संबंध बनाए हुए हैं। उसको और उसकी बेटी को जान का खतरा है। 29 अगस्त तक SSP अल्मोड़ा को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए एक पत्र लिखा गया है|




विजया बड़थ्वाल ने कहा कि,''पीड़िता शादीशुदा है और मामला संज्ञान में आते ही उसका पति उसे तलाक दे रहा है। उसने ये भी बताया कि अभी तक उसकी FIR दर्ज़ नहीं की गई है। हम देहरादून SSP को पत्र लिखेंगे कि उसकी FIR क्यों दर्ज़ नहीं की गई। हमने MLA जी को अभी कोई पत्र नहीं लिखा है|





महिला ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर दो साल से यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है|महिला का आरोप है कि महेश नेगी ने 2016 से 2018 के बीच उसके साथ कई बार रेप किया था।मामले की जानाकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाहित महिला ने भाजपा के द्वारहाट से विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाए हैं।इसकी शिकायत रविवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि विधायक उसकी बेटी के पिता हैं और DNA टेस्ट से इसकी सच्चाई सामने आ सकती है





वहीं महिला की शिकायत के बाद विधायक की पत्नी ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।यह मामला भी नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।





द्वाराहाट बीजेपी विधायक महेश नेगी ने कहा कि, यह मेरे राजनीतिक विरोधियों का षड्यंत्र है|इसमें शामिल लोगों के बारे में मुझे जानकरी है| महिला ने खुद उनका नाम लिया है| महिला ने मेरी पत्नी से 5 करोड़ रूपये की मांग की है| मेरी पत्नी ने जब FIR दर्ज कारवाई तो जांच प्रभावित करने के लिए इस तका षड्यंत्र  किया जा रहा है|मैं किसी भी जाँच के लिए तैयार हूँ|इस साजिश के पीछे बड़ा गिरोह काम कर रहा है|जल्द होगा ....खुलासा






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।