देहरादून. उत्तराखंड की जनता कोविड महामारी की मार झेल रही है, इसी बीच बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है| कोरोना के कहर के बीच उत्तराखंड में बिजली महंगी हो गई है। एक ओर जहां कोरोना काल में लोगों में हाहाकार मचा है। अस्पतालों का खर्चा बढ़ गया। इस बीच सरकार ने बीते दिन बिजली के दामों में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी थी|
जिसके बाद उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की तरफ से वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 3.54 फीसदी बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई है| ऊर्जा विभाग की तरफ से 16 फ़ीसदी बिजली के दामों को बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर विद्युत नियामक आयोग ने 3.54 फ़ीसदी बिजली के दामों को बढ़ोतरी में को मंजूरी दी है|
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने 2021-22 के लिए बिजली की नई दरें जारी की, इसके मुताबिक हर महीने 101-200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 4 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना होगा, अब तक इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को 3.75 पैसे प्रति यूनिट भुगतान करना होता था।
201-400 यूनिट बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 5.50 पैसे के हिसाब से बिल देना होगा, अभी तक ये 5.15 पैसे प्रति यूनिट था। महीने में 400 यूनिट से ज़्यादा बिजली खर्च करने वालों के लिए अब प्रति यूनिट 6.25 पैसे होगा, अब तक ये 5.90 पैसे प्रति यूनिट था।