मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया गिरफ्तार

मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया है| प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ICICI बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ग…

ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया गिरफ्तार
ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया है| प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ICICI बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया|



इससे पहले दिन में, ईडी अधिकारियों द्वारा दीपक कोचर से पूछताछ की गई थी। यह मामला आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन को दिए गए ऋणों में उद्धृत कथित गड़बड़ी से संबंधित है। ईडी ने इस साल के शुरू में, चंदा कोचर, दीपक कोचर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित 78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी|




बता दें कि ED ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपल धूत और अन्य के खिलाफ 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए PMLA के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था| यह लोन आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन ग्रुप को दिया गया था| इसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा FIR के आधार पर ईडी ने इस मामले पर कार्रवाई की थी|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।