मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भीषण घटना', निर्भया मामले के बाद 'और कड़े' क़ानून लाने के बाद भी ऐसी घटना बढ़ रही हैं: गाजियाबाद गैंगरेप मामले पर NCW

नई दिल्ली: गाजियाबाद ''Brutal'' गैंगरेप: गाजियाबाद गैंगरेप मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "मैंने अखबार में पढ़ा और इस पर स्वत: संज्ञान लिया। हमारी दो सदस्यीय टीम पीड़िता…

भीषण घटना', निर्भया मामले के बाद 'और कड़े' क़ानून लाने के बाद भी ऐसी घटना बढ़ रही हैं: गाजियाबाद गैंगरेप मामले पर NCW
भीषण घटना', निर्भया मामले के बाद 'और कड़े' क़ानून लाने के बाद भी ऐसी घटना बढ़ रही हैं: गाजियाबाद गैंगरेप मामले पर NCW | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गाजियाबाद ''Brutal''  गैंगरेप:  गाजियाबाद गैंगरेप मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "मैंने अखबार में पढ़ा और इस पर स्वत: संज्ञान लिया। हमारी दो सदस्यीय टीम पीड़िता और उसके परिवार से मिलने गई है। यह भीषण घटना है और निर्भया मामले के बाद और कड़े क़ानून लाने के बाद भी ऐसी घटना बढ़ रही हैं|



रेखा शर्मा ने कहा,पुलिस से बात हुई है और पता चला है कि 4 लोगों को हिरासत में लिया है और 5वें की खोज जारी है। हमने पुलिस को भी चिट्ठी लिखी है। पीड़िता को सुरक्षा और अच्छा उपचार मिले इसलिए मेरी टीम वहां गई है|



बता दें कि, गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 5 लोगों ने महिला को अगवाकर उसके साथ 2 दिन तक सामूहिक बलात्कार और टार्चर किया। यही नहीं  महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाल दी, और फिर आरोपियों ने महिला को बोरी में भरकर आश्रम रोड के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। पीड़िता सड़क के किनारे एक बोरे में हाथ-पैर बांधे पड़ी मिली। जब वह मिली तब भी रॉड उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर थी।



महिला फिलहाल दिल्ली के गुरुतेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती है| पुलिस ने इस मामले में पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया है| नामजद दिल्ली निवासी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है| 


गाजियाबाद में महिला से 'हैवानियत': दिल्ली की महिला को अगवा कर 2 दिन तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप, गुप्तांग में घुसाई रॉड; सड़क किनारे बोरे में मिली पीड़िता 


19 अक्टूबर को गाजियाबाद पुलिस ने कहा था, "18 अक्टूबर की सुबह थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।"वह दिल्ली की रहने वाली है और अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी।" इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है|



आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित :  SP सिटी


थाना नंदग्राम क्षेत्र मे महिला के साथ हुई घटना के सम्बन्ध मे गाजियाबाद (सिटी) के SP निपुण अग्रवाल ने 19 अक्टूबर को कहा था,'18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के किनारे एक महिला पड़ी हैं। टीम मौके पर पहुंची और उनको अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और एक दिन पहले अपने भाई का जन्मदिन नंदग्राम मनाने आई थीं|



मामले में आगे की कार्रवाई जारी:  SP सिटी

SP सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा था,'इनके (महिला के)  भाई ने इनको रात में छोड़ा था जहां से कुछ लोग इनको वहां से ले गए थे। यह महिला इन लोगों से पूर्व से ही परिचित थी। महिला ने बताया कि 5 लोगों ने इनके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर हमने मामला दर्ज़ किया और 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।