मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खेतों में पराली के ढेर पड़े है, दिल्ली सरकार मुआवजा दे 'नहीं तो किसान पराली लेकर केजरीवाल के घर पर डालेंगे ताकि CM खाद बनाकर दें: भाजपा

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला | उन्होंने कहा कि,'' मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों को झूठ बोल रहे है। करोड़ों रुपए विज्ञापनों प…

खेतों में पराली के ढेर पड़े है, दिल्ली सरकार मुआवजा दे 'नहीं तो किसान पराली लेकर केजरीवाल के घर पर डालेंगे ताकि CM खाद बनाकर दें: भाजपा
खेतों में पराली के ढेर पड़े है, दिल्ली सरकार मुआवजा दे 'नहीं तो किसान पराली लेकर केजरीवाल के घर पर डालेंगे ताकि CM खाद बनाकर दें: भाजपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला | उन्होंने कहा कि,'' मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों को झूठ बोल रहे है। करोड़ों रुपए विज्ञापनों पर खर्च कर बता रहे है कि पराली से खाद बनाई जा रही है।  परन्तु खेतों में पराली के ढेर पड़े है। कहीं पर भी पराली से खाद नहीं बनाई जा रही |




आदेश गुप्ता ने कहा कि,''दिल्ली में पराली से कहीं खाद नहीं बनाई जा रही, न किसानों को Decomposer दिया गया है और न ही उनसे संपर्क किया गया है, अगर ऐसा कहीं हो रहा है तो सिर्फ Kejriwal सरकार के झूठे विज्ञापनों में। दिल्ली के मेहनती किसानों ने अपने श्रम से पराली का जो ढेर इकट्ठा किया है, वह इस ढेर को कहा ले जायेंगे? दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण आज इन्हें दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर खेत में ही खाद बनती तो आज किसानों को DAP व Urea की जरुरत नहीं पड़ती।




उन्होंने कहा कि,दिल्ली सरकार कोरोना के समय किसानों के साथ अन्याय कर रही है। BJP मांग करती है कि जो किसान अपने श्रम से पराली इकट्ठी कर रहे हैं, उनको तुरंत दिल्ली सरकार मुआवजा दे। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो दिल्ली के किसान पराली लेकर Arvind Kejriwal के घर पर डालेंगे ताकि CM खाद बनाकर दें।




आदेश गुप्ता ने कहा कि,किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार लगातार reforms ला रही है। केजरीवाल सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था नहीं की, न tractor पर सब्सिडी है, न ही उन्हें loan दिया जाता है, उन्हें केंद्र की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता क्योंकि उनके पास किसान का दर्जा ही नहीं है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।