नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई 368) 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों से पता चला है कि नोएडा में एक्यूआई गंभीर श्रेणी के तहत 411 था, जबकि गुरुग्राम में यह 349 या बहुत खराब था।
शनिवार दोपहर 1 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में 400-500 रेंज यानी गंभीर" श्रेणी में था|
शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 357 था, जबकि शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 400 के नजदीक 396 पहुंच गया था। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण शनिवार सुबह में आधी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
राजधानी में एक्यूआई 368 दर्ज किया गया। पूसा रोड में, बहुत खराब श्रेणी के तहत एक्यूआई 375 दर्ज किया गया था, जबकि पीएम 10 मध्यम के तहत 297 दर्ज किया गया था।
दिल्ली में 36 जगहों पर मौजूद प्रदूषण निगरानी के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के डाटा के अनुसार 18 जगहों पर एयर इंडेक्स 400 से अधिक दर्ज किया गया। इस वजह से इन जगहों पर हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार, शादीपुर, एनएसआइटी द्वारका व वजीरपुर सबसे अधिक प्रदूषित जगह रहे।
बता दें, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, 401 और 500 गंभीर श्रेणी में आता है।
दिल्ली में हवा लगातार बिगड़ रही, केजरीवाल 'ड्रामा' करे रहे: भाजपा
दिल्ली भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'ड्रामा' करने से नहीं कतराते हैं।