नई दिल्ली: कोरोना कहर के बीच देश में बर्ड फ्लू का खतरा फैलता जा रहा है...अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है| दिल्ली के एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, भोपाल भेजे गए 8 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं| दिल्ली समेत अब तक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है| केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है। वही,''उत्तराखंड के देहरादून में एक दिन में 165 पक्षियों की मौत हुई।
उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव वार्डन जे.एस. सुहाग ने कहा हैं कि, देहरादून में एक दिन में 165 पक्षियों की मौत हुई। पक्षियों के सैंपल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) बरेली भेज दिए गए हैं| दिल्ली पशुपालन विभाग ने बताया कि,''मृत कौवों और बत्तखों के आठ सैंपल के टेस्ट के बाद दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
बर्ड फ्लू पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''संजय झील से जो सैंपल लिए गए थे वो पॉजिटिव आए हैं, उस इलाके को सैनिटाइज कर दिया गया है। कुछ सैंपल और भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी है। घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार की पूरी कोशिश है कि इसको फैलने से रोका जाए| सिसोदिया ने कहा कि,दिल्ली में बाहर से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाते हैं तो आपको संक्रमण नहीं होगा|
मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''अभी तक केवल संजय लेक से लिए गए सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए है। वहाँ पर कार्यवाही कर इलाके को सेनीटाइज़ किया गया है। कुछ सैंपल जालंधर भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। बर्ड फ्लू से किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के बाहर से आने वाले मुर्गों के लाइव स्टॉक और दिल्ली की मुर्गा मंडी पर बैन लगाया गया है। अब पैक्ड चिकन को भी बाहर से लाकर दिल्ली में बेचने पर पाबंदी रहेगी। दिल्ली में बर्ड फ्लू ज्यादा ना फैले, इसलिए दिल्ली सरकार सख्त कदम उठा रही है।
दिल्ली: बर्ड फ्लू की वजह से दिल्ली के होटलों और रेस्टोरेंट में चिकन डिश की बिक्री कम हो गई है। एक विक्रेता ने बताया, "काम बहुत कम हो गया है। ग्राहक बहुत कम हैं और पूरी दुकान खाली पड़ी है। सिर्फ 10% काम ही रह गया है।"
बर्ड फ्लू को लेकर देश में एक पैनिक सा बन गया है। दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है, मैं आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिख रहा हूं: गिरिराज सिंह, केंद्रीय पशुपालन मंत्री
अब तक 13 ज़िलों से 2950 मृत पक्षी मिलने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। हमनें 24 ज़िलों से 226 सैंपल भेजे हैं उनमें से 13 ज़िलों के 51 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजस्थान में पोल्ट्री में कहीं से भी कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है: विरेंद्र सिंह, पशुपालन निदेशक, जयपुर Rajasthan