नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए हैं। इसके समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह सिंघु बॉर्डर पहुंच कर किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंघु बॉर्डर पर जाने को लेकर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने तंज कसा है| उन्होंने कहा,''केजरीवाल अपना क्षेत्र संभाल नहीं सकते, सिंघु बॉर्डर पर बैठने चले हैं|भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा,ये (अरविंद केजरीवाल) किसानों की बात करते हैं। अपना क्षेत्र संभाल नहीं सकते, सिंघु बॉर्डर पर बैठने चले हैं|
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
केजरीवाल ने कहा कि,हमारी पार्टी, विधायक और नेता शुरू से ही किसानों को सेवादारों के रूप में सेवा दे रहे हैं। मैं यहां सीएम के रूप में नहीं बल्कि 'सेवादार' के रूप में आया हूं। किसान आज मुसीबत में हैं, हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। AAP 8 दिसंबर भारत बंद का समर्थन करती है, पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश में इसमें भाग लेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों का मुद्दा और संघर्ष बिल्कुल जायज़ है। शुरू-शुरू में जब किसान बॉर्डर पर आए थे तो केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस ने हमसे दिल्ली के 9 स्टेडियम को जेल बनाने की इजाजत मांगी थी| केजरीवाल ने कहा कि,'उस समय मेरे ऊपर बहुत दबाव डाला गया। उनकी पूरी योजना थी कि किसानों को दिल्ली आने देंगे और फिर उन्हें पकड़कर स्टेडियम में डाल देंगे और वो वहां पड़े रहेंगे|
केजरीवाल ने कहा कि,''दिन-रात मेहनत कर हमारे लिए अन्न उगाने वाले किसान भाई आज अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में हम सबका फ़र्ज़ बनता है कि हम उनका साथ दें और उनकी सेवा करें आंदोलन स्थल पर जाकर रसोई और मेडिकल जैसी अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। किसान भाइयों को किसी चीज़ की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।