नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने किराड़ी विधानसभा के बाबा विद्यापति मार्ग में जलाए जा रहे कूड़े की ताजा तस्वीर और वीडियो मीडिया से साझा करते हुए बताया कि कैसे भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगम कूड़ा जलाकर दिल्ली की हवा में जहर घोलने का काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली सरकार, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट मिलकर दिल्ली की आबो हवा को साफ़ करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा शासित नगर निगम किराड़ी विधानसभा के बाबा विद्यापति मार्ग के चौराहे पर कूड़ा जला कर दिल्ली की आबो हवा में जहर घोलने का काम कर रही हैं।
बता दे कि,''दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक नई समिति का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और इसकी निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति का गठन किया है।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि,'' एक तरफ केंद्र सरकार के वकील सुप्रीम कोर्ट द्वारा कमिटी गठन का विरोध करते हैं। दूसरी तरफ भाजपा की MCD जला रही कूड़ा। क्यों उत्तर भारत की हवा में ज़हर घोलना चाहती है भाजपा?
आज देश की सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बढते पराली के धुएं पर चिंता जताते हुए रिटायर्ड जज मदन लोकुर जी की कमेटी का गठन किया जो पंजाब,हरियाणा और युपी में पराली जलाने का संझान लेगी|भाजपा वाले तो चाहते हैं कि पराली ऐसे ही जलती रहे। ताकि भाजपा अपनी राजनीति चमका सके और इसका दोष दिल्ली सरकार पर डाल सके। इसलिए केंद्र सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमेटी का विरोध किया।: AAP नेता सौरभ