नई दिल्ली: कोरोनावायरस से फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 को एक साल बीत चुका है, लेकिन पूरी दुनिया अभी भी इसके चपेट में है| अब हम 2020 के बाद 2021 में प्रवेश कर रहे हैं,ऐसे में नए साल के जश्न को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हैं| कई राज्यों में नए साल के सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए नाइट कर्फ्यू से लेकर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर बैन लगाया गया है| देश के अधिकतर राज्यों ने कोरोनावायरस को देखते हुए गाइ़डलाइंस जारी की हैं|
दिल्ली में गुरुवार को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगाया गया है| दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने घोषणा की है कि '31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक किसी भी नए साल के जश्न, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम या फिर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है| हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर कोई पाबंदी नहीं है|
दिल्ली परिवहन विभाग ने कहा कि 'कनॉट प्लेस एरिया में आज शाम 7:00 बजे के बाद बसों की अनुमति नहीं होगी। कई बसों के रूट डायवर्ट किए गए हैं|
दिल्ली में COVID-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि,''दिल्ली में पॉजिटिविटी दर घटकर 0.8% हो गया है जो सात नवंबर को 15.26% था। 85% से ज़्यादा बेड खाली हैं। वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 1000 सेंटर तैयार किए जा रहे हैं|LNJP अस्पताल में 38 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जो दिल्ली के बाहर से आए हैं। उनमें 4 मरीज नए स्ट्रेन के पाए गए हैं|