मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

NEET-JEE: मनीष सिसोदिया बोले-देश की जमीनी हालात से आँखें मुद कर बैठी है केंद्र सरकार

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वो नीट और जेईई परीक्षाएं स्थगित करे और किसी अन्य तरीके से परीक्षाएं ली जाएं। जेईई और नीट परीक्षा लिए जाने का विरोध अब तक छात्र ही कर रहे थे…

NEET-JEE: मनीष सिसोदिया बोले-देश की जमीनी हालात से आँखें मुद कर बैठी है केंद्र सरकार
NEET-JEE: मनीष सिसोदिया बोले-देश की जमीनी हालात से आँखें मुद कर बैठी है केंद्र सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वो नीट और जेईई परीक्षाएं स्थगित करे और किसी अन्य तरीके से परीक्षाएं ली जाएं। जेईई और नीट परीक्षा लिए जाने का विरोध अब तक छात्र ही कर रहे थे। लेकिन अब इन परीक्षाओं के विरोध में दिल्ली सरकार भी कूद पड़ी है|



NEET और JEE पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''मुझे लगता है कि केंद्र सरकार देश की जमीनी स्थिति के प्रति आंख बंद करके बैठी है। जिस व्यवस्था के दम पर आप 28 लाख बच्चों को मजबूर कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्र में आएं, उस व्यवस्था(प्रोटोकॉल) को लागू करते हुए बहुत लोगों को कोरोना हो चुका है|




 दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''मुझे लगता है केंद्र सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए और परीक्षाएं या तो स्थगित करनी चाहिए या वैकल्पिक तरीके से एंट्रेंस करा देने चाहिए|




दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा, "कई राज्यों के मंत्रियों, राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों को कोरोना हुआ। वो सब भी इसी व्यवस्था के अंदर आते हैं। इसी व्यवस्था के भरोसे अगर आप 28 लाख बच्चों को ये बोलेंगे कि आप परीक्षा दे दो और हम सब ठीक कर देंगे, तो ये संभव नहीं है।"




जेईई मेन और नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान इन परीक्षाओं को टालने की मांग की जा रही है। एनएसयूआई ने बुधवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है। NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का कहना है, वर्तमान समय में नीट, जेईई परीक्षा के लिए सही नही है। क्योकि कोरोना के मामले प्रतिदिन हजारों की तादाद में बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्रों का एक राज्य से दूसरे राज्य सफर करना मुश्किल है।




NEET और JEE पर कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने कहा,''दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है। छात्रों ने पिछले 6 से 8 महीनों से कक्षाएं नहीं ली हैं, जब हम इतने मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं सरकार प्रतियोगी परीक्षाएं कराना चाहती है। हमारी मांग है कि ये परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।