नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की मामलों की संख्या में एक बार फिर से उछाल देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली में रोजाना टेस्टों की संख्या को दोगुना किया जाएगा| प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि,''पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के केस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, हालांकि बाकी आंकड़े कंट्रोल में हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली में टेस्टिंग डबल की जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस में बढ़ोतरी नज़र आ रही है। हालांकि बाकि सब पैरामीटर ठीक है। रिकवरी रेट 90% से ऊपर है और मौत के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। अभी दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रित है|दिल्ली सरकार कोरोना टेस्ट की संख्या डबल करने जा रही है। अभी तक हम 20 हज़ार टेस्ट कर रहे थे, अब हम रोज़ 40 हज़ार टेस्ट करेंगे।
उन्होंने कहा कि,'पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी नज़र आ रही है। कल शाम को जारी की गई रिपोर्ट में 1,500 से ज्यादा मामले थे और आज शाम को जारी की जाने वाली रिपोर्ट में 1,693 केस हैं। बाकी सब पैरामीटर ठीक हैं| दिल्ली में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज़्यादा है। अगस्त के महीने में दिल्ली में मृत्य दर 1.4% पहुंच गई जो पूरे देश में सबसे बेहतर है|दिल्ली में हम टेस्ट की संख्या को दोगुना करने जा रहे हैं। एक हफ्ते में हम टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर 40,000 करेंगे|
केजरीवाल ने कहा कि,'कोरोना से ठीक होने के बाद भी यदि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है, तो दिल्ली सरकार उन्हें ऑक्सीमीटर देगी और जरूरत पड़ने पर घर पर ही ऑक्सिजन कोन्संट्रेटर का इंतजाम भी करेगी।मीटिंग में एनफोर्समेंट को और कठोर करने के आदेश भी दिए गए है। अगर आप बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहन रहे हैं तो मेरी आपसे विनती है कि मास्क जरूर पहनें और लापरवाही न करें।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि अगर किसी को कोरोना से ठीक होने के बाद भी लक्षण हैं तो ऐसे लोगों को कुछ दिन के लिए ऑक्सिमीटर दिए जाएंगे। अगर किसी का ऑक्सिजन कम होता है तो उनके घर पर ही ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर की सुविधा कर दी जाएगी।