नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने "युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध" अभियान के तहत 'Green Delhi' app लांच की। इस एप्प से दिल्ली का हर नागरिक अपने आसपास हो रहे प्रदूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए 'ग्रीन दिल्ली एप' लॉन्च किया है|
केजरीवाल ने कहा कि "दिल्ली सरकार आज 'Green Delhi App ' लॉन्च कर रही है। इस एप्प पर दिल्ली का हर नागरिक अपने आसपास हो रहे प्रदूषण की शिकायत दर्ज करा सकता है।
CM केजरीवाल ने कहा कि "युद्ध प्रदूषण के विरूद्ध" मुहिम में आज "ग्रीन दिल्ली एप" को शामिल किया। इस एप के माध्यम से अब जनता हमें बता सकती है कि कहाँ प्रदूषण हो रहा है, सरकार उस पर कार्रवाई करेगी। हम सब मिलकर प्रदूषण को कम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया, "इसमें किसी भी तरह के प्रदूषण की शिकायत कर सकते हैं, आप अगर कहीं भी किसी भी तरह का प्रदूषण देख रहे हैं तो आप इस ऐप के जरिए शिकायत कर सकते हैं, इसमें ऑडियो, वीडियो, फोटो अपलोड कर सकते हैं।"