मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना बीमारी Border देख के नहीं फैलती': बोले केजरीवाल- अगर इस बड़ी आपदा में सभी राज्य बंट गए तो भारत नहीं बचेगा, की अपील

नई दिल्ली: देश में कोरोना से बिगड़ते हालात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील करते हुए कहा, ये बहुत बड़ी आपदा है, कोरोना के ख़िलाफ़ हम सबको मिलकर लड़ना होगा, सभी राज्यों को एक दूसरे की मदद करनी ह…

कोरोना बीमारी Border देख के नहीं फैलती': बोले केजरीवाल- अगर इस बड़ी आपदा में सभी राज्य बंट गए तो भारत नहीं बचेगा, की अपील
कोरोना बीमारी Border देख के नहीं फैलती': बोले केजरीवाल- अगर इस बड़ी आपदा में सभी राज्य बंट गए तो भारत नहीं बचेगा, की अपील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना से बिगड़ते हालात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील करते हुए कहा, ये बहुत बड़ी आपदा है, कोरोना के ख़िलाफ़ हम सबको मिलकर लड़ना होगा, सभी राज्यों को एक दूसरे की मदद करनी होगी, इस मुश्किल घड़ी में हमें भारतीय बनकर लड़ना होगा, तभी हमारा भारत बचेगा और कोरोना हारेगा। केजरीवाल ने कहा,''हमें पूरी दुनिया को दिखा देना है -  विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना Cases होने के बावजूद कैसे भारत के लोगों ने मिलकर कोरोना से लड़ाई जीती|



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''अभी तो समय ये है की UP वाला दिल्ली की मदद करे, दिल्ली वाला हरियाणा की मदद करे, हरियाणा वाला बिहार की मदद करे, बिहार वाला गुजरात की मदद करे। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि आइये कोरोना महामारी से एक साथ, एक मुट्ठी बनकर लाडे। 



केजरीवाल ने कहा,''केंद्र सरकार ऑक्सीजन का कोटा और कौन सी कंपनी ये कोटा देगी ये तय करती है। दिल्ली में ऑक्सीजन नहीं बनती है, सारी ऑक्सीजन बाहर के राज्यों से आती है। ऑक्सीजन की कंपनियां जिन राज्यों में हैं, उनमें से कुछ राज्य सरकारों ने उन कंपनियों से दिल्ली के कोटे की ऑक्सीजन भेजनी रोक दी|



केजरीवाल ने कहा,'''राज्यों ने कहा कि दिल्ली का कोटा भी हम इस्तेमाल करेंगे, दिल्ली के ट्रक नहीं जाने देंगे। मैं केंद्र सरकार और दिल्ली हाईकोर्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, पिछले दो-तीन दिन में उन्होंने हमारी बहुत मदद की है जिसकी वजह से अब ऑक्सीजन दिल्ली पहुंचने लगी है| हमारा ऑक्सीजन का जो कोटा बढ़ा है, उसमें काफी ऑक्सीजन ओडिशा से आनी है। बढ़े हुए कोटे की ऑक्सीजन को दिल्ली पहुंचने में कुछ दिन लग जाएंगे, हम कोशिश कर रहे हैं कि हवाईजहाज से ऑक्सीजन लाई जा सके|



केजरीवाल ने कहा,''ये बहुत बड़ी आपदा है, अगर इसमें हम हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल में बंट गए तो भारत नहीं बचेगा, इस वक्त हमें एक-दूसरे की मदद करनी है। अगर दिल्ली में जरूरत से ज़्यादा ऑक्सीजन होगी तो हम दूसरे राज्यों को देंगे| दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसके लिए हम पूरी मेहनत कर रहे हैं। मुझे यक़ीन है कि अगर हम सब एक साथ ‘भारतीय’ बनकर लड़ेंगे, तो हम कोरोना को हरा देंगे |




केजरीवाल ने कहा,'कोरोना बीमारी Border देख के नहीं फैलती।  मैं सभी राज्य सरकारों से कहना चाहता हूँ कि दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मुझसे जो भी मदद की जा सकेगी, मैं करने को तैयार हूँ | कोरोना बहुत बड़ी आपदा है। अगर इस आपदा में सभी राज्य बंट गए तो भारत नहीं बचेगा। इस वक़्त हमें एक दूसरे की मदद करनी है, भारतीय बनना है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।