मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली के दो गुंडों के हवाले नहीं कर सकते बंगाल: मोदी-शाह पर ममता का वार

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का चुनाव जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह निशाना पर साधा है| राज्य…

दिल्ली के दो गुंडों के हवाले नहीं कर सकते बंगाल: मोदी-शाह पर ममता का वार
दिल्ली के दो गुंडों के हवाले नहीं कर सकते बंगाल: मोदी-शाह पर ममता का वार | फ़ोटो: TVL News

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का चुनाव जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह निशाना पर साधा है| राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि मैं खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन मुझे पता है कि मुझे कैसे खेलना है। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले लोकसभा में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थी।


 पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर रैली में ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि'' हम अपने बंगाल को दिल्ली के दो गुंडों के हवाले नहीं कर सकते|




कोरोना की दूसरी लहर की तेजी के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस चरण में भाजपा के मुकुल रॉय, टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।


पांचवें चरण में उत्तर दिनाजपुर जिले की सभी नौ सीटों पर, नदिया जिले की 17 में से नौ सीटों पर, उत्तर 24 परगना की 33 में से 17 सीटों पर और बर्धमान जिले की 24 में से आठ सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर दिनाजपुर में लोकसभा की तीनों सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। वहीं, नौ विधानसभा सीटों में से छह पर तृणमूल के विधायक हैं, वहीं, सीपीएम, फॉरवर्ड ब्लॉक और कांग्रेस का एक-एक विधायक है। नदिया जिले की बात करें तो यहां की दो लोकसभा सीटों में एक पर भाजपा और एक पर तृणमूल का कब्जा है। वहीं 17 विधानसभा सीटों में तृणमूल के 13, कांग्रेस के दो और लेफ्ट और भाजपा का एक-एक विधायक है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।