मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली में मास्क न पहनने वालों पर अब लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, केजरीवाल सरकार का फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने वालों पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाने का फैसला किया| प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम अ…

दिल्ली में मास्क न पहनने वालों पर अब लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, केजरीवाल सरकार का फैसला
दिल्ली में मास्क न पहनने वालों पर अब लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, केजरीवाल सरकार का फैसला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने वालों पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाने का फैसला किया| प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम अरविंद केजरीवालने कहा कि, 'अगर कोई सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पाया जाता है तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा



इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में COVID19 स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक की|बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालने कहा कि,''आज सर्वदलीय बैठक में सभी दलों का सहयोग माँगा। ये वक़्त राजनीति का नहीं बल्कि सेवा का है। सभी दलों से निवेदन किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं से सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क बँटवाएं। सभी दलों ने आश्वासन दिया कि वे राजनीति छोड़कर जनसेवा करेंगे।




दिल्ली में COVID19 स्थिति पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवालने कहा कि,''मैंने बैठक में सभी पक्षों से कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह मुश्किल समय है जब COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। यह राजनीति का समय नहीं है, इसके लिए पूरा जीवनकाल है। हमें कुछ दिनों के लिए राजनीति और आरोपों को अलग रखना चाहिए। यह समय लोगों की सेवा करने का है| इस बात पर सभी पार्टियों ने सहमति रखी




अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''सभी दलों ने सहमति व्यक्त की कि यह समय है जब हम सभी एक हो जाएँ और दिल्ली के लोगों की सेवा करें| उन्होंने कहा कि,''दिल्ली सरकार ने कोरोना के लिए बेड्स बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिया है। सभी प्राइवेट अस्पतालों में ICU के 80% बेड और नॉन ICU बेड 60% तक आरक्षित किए जा रहे है। दिल्ली में कुल मिलाकर 1413 ICU बेड्स बढ़ाए जा रहे हैं।




अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ा कर 2000 रुपये कर दिया है। मेरी सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से अपील है कि वो मास्क बांटें और सभी को मास्क पहनने के लिए कहें।



छठपूजा पर केजरीवाल ने कहा कि,''हम चाहते हैं कि हमारे भाई-बहन छठपूजा को बहुत अच्छी तरह से मनाएं। कृपया जश्न मनाएं लेकिन अगर एक बार में 200 लोग तालाब या नदी में जाएंगे, तो उसमें से अगर किसी एक को भी कोरोना हुआ तो वो पानी के जरिए वायरस फैल जाएगा और आप सबको कोरोना हो जाएगा। विशेषज्ञों की भी यही राय है...




केजरीवाल ने कहा कि,''आप कल्पना कर सकते हैं कि COVID19 को बड़े पैमाने पर फैलाया जाए। इसलिए, समारोहों पर प्रतिबंध नहीं है। एक बार में एक तालाब या नदी में बड़ी संख्या में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंधित है। तो इसलिए आप इस बार ये पर्व आप अपने घर पर मनाएं




वही,' BJP नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि,''बैठक में हमने कहा कि दिल्ली सरकार को प्रोएक्टिव अप्रोच होकर काम करना चाहिए था वो उन्होंने नहीं किया।आज से 3 महीने पहले जब गृह मंत्री ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई थी तब अगर ये इस चीज़ को लगातार करते तो आज दिल्ली में जो तीसरा वेव आया उसमें जनता को परेशानी नहीं होती|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।