मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रदूषण के कारण दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना, दिल्लीवासियों से बोले केजरीवाल-हमारे साथ मिलकर अपने-अपने घरों में करें दिवाली पूजन

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा पराली को खाद में बदलने वाली बायो-डिकम्पोज़र तकनीक दिल्ली में कामयाब रही। अब वक्त आ गया है कि सभी सरकारें इसे लागू कर किसानों की मदद करें। केजरी…

प्रदूषण के कारण दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना, दिल्लीवासियों से बोले केजरीवाल-हमारे साथ मिलकर अपने-अपने घरों में करें दिवाली पूजन
प्रदूषण के कारण दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना, दिल्लीवासियों से बोले केजरीवाल-हमारे साथ मिलकर अपने-अपने घरों में करें दिवाली पूजन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा पराली को खाद में बदलने वाली बायो-डिकम्पोज़र तकनीक दिल्ली में कामयाब रही। अब वक्त आ गया है कि सभी सरकारें इसे लागू कर किसानों की मदद करें। केजरीवाल ने कहा,'पिछले 10-12 साल से हर साल अक्टूबर और नवंबर में पराली जलने की वजह से पूरा उत्तर भारत परेशान रहता है। इस बारे में अब तक कोई ठोक काम नहीं किया गया था, हर साल बस इस समय शोर होता है, राजनीति होती है|



CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,'दिल्ली के 24 गांव में बायो-डिकम्पोज़र को छिड़कने के 20 दिन बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि 70-95% तक डंठल गल चुका था, इससे किसान बहुत खुश हैं। अब समाधान तो निकल गया है, अब बारी सरकारों की है, क्या वो इसको लागू करेंगी...? केजरीवाल ने कहा,''अभी दिल्ली में कोरोना बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। दिल्ली के लोगों ने पिछले महीने तक कोरोना पर काबू पा लिया था|




केजरीवाल ने कहा,'दिल्ली सरकार ने पूसा निर्मित बायो डिकॉम्पोज़र का छिड़काव मुफ़्त में 2000 एकड़ खेतों की ज़मीन पर किया था। पूसा ने 24 गांवों की ज़मीन से जब सैंपल 20 दिन बाद लिए तो 95% पराली खाद बन चुकी थी। अब किसी भी सरकार के पास पराली की समस्या को लेकर कोई बहाना नहीं है।



उन्होंने कहा,'केंद्र सरकार ने दिल्ली और एनसीआर की हवा को साफ करने के लिए एयर क्वालिटी कमीशन बनाया है।  दिल्ली सरकार औपचारिक रूप से उनके सामने बायो डिकॉम्पोज़र की रिपोर्ट रख कर, उनसे निवेदन करेगी कि आप सभी राज्यों को बायो डिकॉम्पोज़र का प्रयोग करने का आदेश दे।





CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,कल रात 7.39 बजे हम अक्षरधाम मंदिर में दीवाली पूजन करेंगे। मेरा सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि आप भी हमारे साथ मिलकर अपने-अपने घरों में दिवाली पूजन करें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।