नई दिल्ली: भारत में ब्रिटेन से लौटे यात्रियों में सार्स-COV-2 के नए स्ट्रेन से करीब 80 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच यूके के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि यूनाइटेड किंगडम से आने वाली उड़ानों पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया जाए|
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'केंद्र सरकार ने यूनाइटेड किंगडम से आने वाली उड़ानों से प्रतिबंध हटाकर उड़ानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। UK में कोविड की स्थिति गंभीर हो रही है। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि UK से आने वाली उड़ानों पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया जाए|
केजरीवाल ने कहा,बड़ी मुश्किल से लोगों ने COVID की स्थिति को नियंत्रण में लाया है। यूके की COVID स्थिति गंभीर है। अब, प्रतिबंध क्यों हटाएं और हमारे लोगों को जोखिम में डालें..?
यूके से आने वाली फ्लाइटों के 8 जनवरी से शुरू होने पर कल नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि,',''ये फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी ने लिया। उन्होंने कहा था कि सफर से 72 घंटे पहले का टेस्ट काफी नहीं होगा इसलिए हमने आने पर भी एक टेस्ट करने के लिए कहा|
हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि,''अगर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है तो घर में 7 दिन अनिवार्य क्वारंटीन करने के लिए कहा है। हमने फैसला किया था कि हफ़्ते में 60 फ्लाइट की बजाए 30 फ्लाइट ही चलें। आगे अगर लगेगा कि हमें कोई और कदम उठाने हैं तो हम उन पर विचार करेंगे|