मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Oxygen पर झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें?: ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मचे सियासी घमासान पर केजरीवाल का तंज

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के जरूरत से 4 गुना ज़्यादा ऑक्सीजन मांगने को लेकर आई ऑडिट रिपोर्ट से सियासी बवाल खड़ा हो गया है| ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मचे सियासी…

Oxygen पर झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें?: ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मचे सियासी घमासान पर केजरीवाल का तंज
Oxygen पर झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें?: ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मचे सियासी घमासान पर केजरीवाल का तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के जरूरत से 4 गुना ज़्यादा ऑक्सीजन मांगने को लेकर आई ऑडिट रिपोर्ट से सियासी बवाल खड़ा हो गया है| ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मचे सियासी घमासान पर के बीच  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर एक बार फिर से तंज कसा।



कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट और ऑक्सीजन की मांग पर आई हालिया रिपोर्ट पर  उन्होंने कहा है कि अगर ऑक्सीजन पर झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें? 



शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑडिट कमेटी की कथित रिपोर्ट के बाद गरमाई सियासत को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने एक ट्वीट में लिखा,,''ऑक्सिजन पर आपका झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें?  आइए मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाते हैं कि तीसरी वेव में किसी को ऑक्सिजन की कमी ना हो। दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सिजन की भीषण कमी हुई।अब तीसरी लहर में ऐसा ना हो। आपस में लड़ेंगे तो करोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो देश जीतेगा




इससे पहले शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा,''मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की साँसों के लिए लड़ा जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर Oxygen का इंतज़ाम कर रहा था। लोगों को ऑक्सिजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया लोगों ने ऑक्सिजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है





गौरतलब है कि दिल्ली में अप्रैल तथा मई में कोविड-19 की दूसरी लहर का बहुत बुरा असर हुआ था| इस दौरान शहर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण रोजाना कई लोगों की मौत हुई थी| जिसके बाद ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई थी| जिसके बीते दिनों एक कथित रिपोर्ट सामने आई थी| रिपोर्ट में दावा किया गया कि दिल्ली सरकार ने अपनी जरूरत से चार गुना अधिक ऑक्सीजन की मांग की थी, जिससे बाकी 12 राज्यों में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हुआ था|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।