नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के परिणाम: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड जीती। पांचों वार्ड में से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।
चुनाव परिणाम पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा,''एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई. बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता Arvind Kejriwal जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी|
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा,'5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा|
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा,''दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है|