मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केजरीवाल सरकार ने शुरू किया Oxygen Concentrator Bank, दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 11% हुई

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शुरू किया Oxygen Concentrator Bank| दिल्ली के हर ज़िले में 200-200 Oxygen Concentrator का बैंक बनाया गया है। Home Isolation वाले मरीजों को अगर Oxygen की ज़रुरत…

केजरीवाल सरकार ने शुरू किया Oxygen Concentrator Bank, दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 11% हुई
केजरीवाल सरकार ने शुरू किया Oxygen Concentrator Bank, दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 11% हुई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शुरू किया Oxygen Concentrator Bank|  दिल्ली के हर ज़िले में 200-200 Oxygen Concentrator का बैंक बनाया गया है। Home Isolation वाले मरीजों को अगर Oxygen की ज़रुरत पढ़ती है तो 2 घंटे में दिल्ली सरकार उनके घर Oxygen Concentrator पंहुचा देगी



दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा,'' आज कोरोना के केस और कम आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,500 केस आए हैं, कल कोरोना के 8,500 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 11% हो गई है, कल संक्रमण दर 12% थी। दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना कम हो रहा है|



केजरीवाल ने कहा,'' हमारे डॉक्टरों, इंजीनियरों और कामगारों ने सिर्फ 15 दिनों में 1000 ICU बेड तैयार कर दिए, दुनिया भर के लिए ये एक मिसाल है| उन्होंने कहा कि ,''हम आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं।हमने दिल्ली के हर ज़िले में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनाया है। ऐसे मरीज़ जो होम आइसोलेशन में हैं अगर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो हमारी टीम दो घंटे में उनके घर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचा देगी|



उन्होंने कहा कि ,''अगर किसी व्यक्ति को कोरोना है लेकिन वो किसी वजह से हमारे होम आइसोलेशन का हिस्सा नहीं है तो वो 1031 पर फोन कर होम आइसोलेशन का हिस्सा बन सकते हैं और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग कर सकते हैं। हमारे डॉक्टर की टीम ये सुनिश्चित करेगी कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत है या नहीं|




"''''दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना केस कम होकर 6500 आए हैं। संक्रमण दर भी घटकर 11% हो गई है। भगवान से ये ही प्रार्थना है कि जल्द से जल्द कोरोना खत्म हो जाए। कल 500 ICU Bed और तैयार हो गए। दिल्ली में हमने केवल 15 दिनों 1000 ICU Beds तैयार कर दिए। हमारे Doctors, Engineers और मजदूरों ने दुनिया में एक मिसाल कायम की है। हम सभी को धन्यवाद करते हैं'''''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।