मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 Oxygen Plant आयात करेगी केजरीवाल सरकार, दिल्ली में 1 महीने के अंदर लगाए जाएंगे 44 Oxygen Plants

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि,'' Oxygen की कमी दूर करने के लिए दिल्ली में 1 महीने के अंदर 44 Oxygen Plants लगाए जाएंगे| दिल्ली सरकार 36 Oxygen Plants लगाएगी| 21…

बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 Oxygen Plant आयात करेगी केजरीवाल सरकार, दिल्ली में 1 महीने के अंदर लगाए जाएंगे 44 Oxygen Plants
बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 Oxygen Plant आयात करेगी केजरीवाल सरकार, दिल्ली में 1 महीने के अंदर लगाए जाएंगे 44 Oxygen Plants | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि,'' Oxygen की कमी दूर करने के लिए दिल्ली में 1 महीने के अंदर 44 Oxygen Plants लगाए जाएंगे| दिल्ली सरकार 36 Oxygen Plants लगाएगी| 21 Plants France से और 15 Plants भारत से ही है| केंद्र सरकार 8 Oxygen Plants लगाएगी| साथ ही ऑक्सीजन संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बताया कि,'ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है|




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,''दिल्ली सरकार ने बैंकाॅक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय किया है, ये टैंकर कल से आने शुरू हो जाएंगे। हमने केंद्र सरकार से इसके लिए वायुसेना के विमान देने का अनुरोध किया और उनका काफी सकारात्मक रवैया रहा है। बातचीत चल रही है| इससे ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी और हमें अपनी पूरी ऑक्सीजन मिलनी शुरू हो जाएगी|




अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'''फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी| अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट हमारे देश के हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।