मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुई 30%: केजरीवाल बोले -पूरी दिल्ली में 100 से भी कम बचे है ICU बेड, बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

नई दिल्ली: दिल्ली में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चिंताजनक हालातों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ICU Beds की कमी होती जा रही है ,केवल 100 ICU Bed ही बचे है। Oxygen की भ…

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुई 30%: केजरीवाल बोले -पूरी दिल्ली में 100 से भी कम बचे है ICU बेड, बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुई 30%: केजरीवाल बोले -पूरी दिल्ली में 100 से भी कम बचे है ICU बेड, बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चिंताजनक हालातों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ICU Beds की कमी होती जा रही है ,केवल 100 ICU Bed ही बचे है। Oxygen की भी कमी हो रही है। केजरीवाल ने कहा,''केंद्र सरकार से निवेदन है कि वो दिल्ली में अपने 10,000 Bed में से 7,000 Bed कोरोना मरीजों के लिए Reserve कर दे।




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग साढ़े पच्चीस हज़ार केस आए हैं। चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर क़रीब 30% हो गया है। मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं|




अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''कोरोना के बेड बहुत तेज़ी से खत्म हो रहे हैं, ICU बेड की काफी कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भी काफी कमी है। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र सरकार से मदद मिल रही है|




उन्होंने कहा कि,''कल मेरी डॉ.हर्षवर्धन से बात हुई, मैंने उन्हें बताया कि हमें बेड और ऑक्सीजन की बहुत ज़्यादा जरूरत है। आज अमित शाह से बात हुई, मैंने उन्हें भी बताया कि बेड की बहुत जरूरत है। दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बेड हैं, उसमें 1800 बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं| हमारा केंद्र सरकार से निवेदन है कि इतनी गंभीर परिस्थिति में कम से कम 7,000 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जाएं और हमें तुरंत ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिन में 6,000 से ज़्यादा ऑक्सीजन बेड तैयार कर लेगी|






-दिल्ली में 25,500 नए कोरोना केस आए है। Positivity Rate बढ़कर 30% हो गया है। 

-दिल्ली में Beds तेज़ी से खत्म होते जा रहे है। 

-ICU Beds की कमी होती जा रही है ,केवल 100 ICU Bed ही बचे है। Oxygen की भी कमी हो रही है।

-केंद्र सरकार से निवेदन है कि वो दिल्ली में अपने 10,000 Bed में से 7,000 Bed कोरोना मरीजों के लिए Reserve कर दे

-स्कूलों में भी Beds लगाए जा रहे है।

- हम 2-3 दिन में Yamuna Sports Complex, CWG stadium और राधा सत्संग स्वामी ब्यास में 6000 Oxygen Beds तैयार कर लेंगे।

- हम अस्पतालों में High Flow Oxygen Beds का भी इंतज़ाम कर रहे है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।