नई दिल्ली: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली को प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, कल पहली बार दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली है... लेकिन 1 दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन से काम नहीं चलेगा, जब तक कोरोना के मामले कम नहीं हो जाते, हमें प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन चाहिए|
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''जब दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी थी तो बहुत से अस्पतालों ने बेड की संख्या कम कर दी थी। सभी अस्पतालों से निवेदन है कि वे अपने बेड की संख्या बढ़ा लें और पहले जितने बेड थे, उतने बेड उपलब्ध कराएं। उम्मीद करते हैं कि अब हमें प्रतिदिन 700 टन ऑक्सीजन मिलेगी|
''''अगर 700 MT Oxygen रोजाना आ जाती है तो हम 9000-9500 Oxygen Beds तैयार कर सकते है। अगर दिल्ली को समुचित Oxygen मिल गयी तो मैं यकीन दिलाता हूँ दिल्ली में Oxygen की कमी से किसी की मौत नहीं होने देंगे |
कल केंद्र ने पहली बार दिल्ली को 730 MT OXYGEN भेजी है। मैं केंद्र सरकार, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूँ। लेकिन एक दिन ही 700 MT OXYGEN भेजने से काम नहीं चलेगा। मेरी हाथ जोड़ कर विनती है, दिल्ली को रोजाना 700 MT OXYGEN देते रहिए.'''