नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश की राजधानी में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है|दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया| उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले सोमवार 3 मई तक तक लॉकडाउन रहेगा|अगले सोमवार यानी तीन मई को सुबह पांच तक दिल्ली में यह लॉकडाउन बढ़ाया गया है|
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है| जिस तरह दिल्ली के अंदर तेज़ी से Corona Cases बढ़ रहे है तो Lockdown लगाना जरूरी हो गया था। दिल्ली में अभी भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए Lockdown को अगले सोमवार, सुबह 5 बजे तक एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है|
उन्होंने कहा कि,''लाॅकडाउन के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36-37% तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30% के नीचे आई है|
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है और कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है, अब दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है। लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची|
केजरीवाल ने कहा कि,''ऑक्सीजन के प्रबंधन के लिए हमने एक पोर्टल बनाया है। उत्पादक से लेकर अस्पताल तक सब को हर दो घंटे में अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं| मैंने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी है कि अगर आपके राज्य में Oxygen की possibility हो तो हमें Oxygen मुहैया करवाएं|
दिल्ली को 700 MT Oxygen की जरूरत है, केंद्र सरकार ने 10MT और बढ़ा कर हमें 490 MT OXYGEN अलॉट की है। लेकिन केवल दिल्ली में 330 MT ही पहुँच पा रही है हमारे मंत्री, अधिकारी रात भर Supplier से बात कर अस्पतालों तक Oxygen पहुँचाने की कोशिश कर रहे है|इस वक़्त Oxygen बहुत कीमती है तो इसका Management करना बहुत जरूरी हैं। इसलिए हमने एक portal बनाया है। जिसमें हर 2-2 घंटे में Manufacturer से लेकर अस्पताल तक को अपनी Oxygen की position बतानी पड़ेगी|