नई दिल्ली: दिल्ली सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है।लॉकडाउन कोरोना से लड़ने का उपाय नहीं है। इससे लड़ने का एकमात्र उपाय मेडिकल मैनेजमेंट है। ये बात दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''दिल्ली सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। लॉकडाउन कोरोना से लड़ने का उपाय नहीं है। इससे लड़ने का एकमात्र उपाय मेडिकल मैनेजमेंट है। अभी दिल्ली में 26000 लोग होम आइसोलेशन में हैं। हमारे पास 16000 बेड हैं जिनमें से 50% बेड खाली हैं|
मनीष सिसोदिया ने कहा कि,शादियों में 200 लोगों की जगह सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है|
दिल्ली में होने वाली शादियों में 50 तक के शिरकत होने वाले प्रस्ताव पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''लेफ्टिनेंट गवर्नमेंट ने मंजूरी दे दी है। यह एक स्थान पर भीड़ जितनी बड़ी थी, उतना ही हानिकारक था। लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा होने से रोकना होगा|