संसद हमले की 19वीं बरसी: PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा-संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे
नई दिल्ली: संसद हमले की आज 19वीं बरसी है। 13 दिसंबर, 2001 को आतंकियों ने देश की संसद पर हमला किया था। पांच बंदूकधारियों ने संसद परिसर पर हमला करके वहां अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। आतंकियों से लोहा ल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
संसद हमले की 19वीं बरसी: PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा-संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: संसद हमले की आज 19वीं बरसी है। 13 दिसंबर, 2001 को आतंकियों ने देश की संसद पर हमला किया था। पांच बंदूकधारियों ने संसद परिसर पर हमला करके वहां अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। आतंकियों से लोहा लेते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिलाकर्मी शहीद हो गईं| संसद परिसर में तैनात एक वॉच एंड वार्ड कर्मचारी और एक माली शहीद हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में आज के दिन संसद भवन पर हुए हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने साल 2001 में आज के दिन संसद भवन पर हुए हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पीएम ने ट्वीट किया है, "हम 2001 में इस दिन अपनी संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे| हम उन लोगों की वीरता और बलिदान को याद करते हैं जिन्होंने अपनी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई| भारत हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।