नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सूचित किया है कि कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सेवा हर एक घंटे पर उपलब्ध रहेगी।
डीएमआरसी के अनुसार,'' दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेंगी। ये सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर रहेंगी|
ट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर हर एक घंटे में मिलेगी। पीक ऑवर में आधे घंटे की अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखने हुए डीएमआरसी ने ये फैसला किया है।
डीएमआरसी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिल्ली मेट्रो ने आपकी सुरक्षित यात्रा के लिए सभी ठोस कदम उठाए हैं। यात्रियों से अपील है कि वो सुरक्षित सफर के लिए मेट्रो दिशानिर्देशों का पालन करें।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। सीएम कहा कि सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें। सीएम ने कहा कि उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी।