मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना वैक्सीन लगवाने की उम्र सीमा हटाए और आक्सीजन को प्राथमिकता दे केंद्र: मायावती

लखनऊ: देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज के लिए ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा,''कोरोना वैक्सीन व आक्सीजन की सप्लाई…

कोरोना वैक्सीन लगवाने की उम्र सीमा हटाए और आक्सीजन को प्राथमिकता दे केंद्र: मायावती
कोरोना वैक्सीन लगवाने की उम्र सीमा हटाए और आक्सीजन को प्राथमिकता दे केंद्र: मायावती | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज के लिए ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा,''कोरोना वैक्सीन व आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे  और जरूरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए। 




उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा,''देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज हेतु आक्सीजन की जबर्दस्त कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे और यदि इसके लिए आयात करने की जरूरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए। 



मायावती ने कहा,''साथ ही, देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा  कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं उसका सही से अनुपालन करें ताकि कोरोना प्रकोप की रोकथाम हो सके अर्थात लोग भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। 




 मायावती ने कहा,''इसके अलावा, कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिन्ता का विषय बनता जा रहा है। अतः कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में उम्र की सीमा के सम्बंध में भी केन्द्र सरकार को अब जरूर यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए, बीएसपी की यह माँग।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।