नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में धौला कुआं के पास से दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को IED के साथ गिरफ्तार किया है| दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘‘धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया|
शुक्रवार देर रात को चलाए गए इस अभियान में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आईईडी के साथ यूसुफ को धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड से गिरफ्तार किया। इस बीच बरामद हुए विस्फोटक को भी डिफ्यूज कर दिया गया है। IEDs एक प्रेशर कुकर में मिले| आज ISIS ऑपरेटिव से बरामद किए गए IEDs का राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) विश्लेषण करेगा|
दिल्ली पुलिस ने बताया,'आज दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा IEDs के साथ गिरफ्तार किए गए ISIS ऑपरेटिव को जब पुलिस द्वारा रोका गया तब वो बाइक पर था। कई जगह पर तलाशी चल रही है| ISIS ऑपरेटिव से बरामद किए गए IEDs को सुरक्षा बलों ने रिज रोड के बुद्धा पार्क में डिफ्यूज किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया,'गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक हाई लेवल ISIS ऑपरेटिव है, उसके कब्जे से 30 बोर की पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उस पर अन्य धाराओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा|
ISIS ऑपरेटिव की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है| DGP के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश की सभी SSP और सुरक्ष??? एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा एक व्यक्ति को IEDs के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया: प्रशांत कुमार, ADG- लॉ एंड ऑर्डर, उत्तर प्रदेश
दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया,धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद हमारे स्पेशल सेल ने IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया| रिज रोड इलाके में बुद्धा जयंती पार्क के पास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं| दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद के बाद गिरफ्तार किए गए ISIS ऑपरेटिव को लोधी रोड में स्पेशल सेल के ऑफिस लाया गया है।