मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 273 लोगों की हुई मौत, 13336 नए मामले

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है| दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,336 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,738 लोग डिस्चार्ज…

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 273 लोगों की हुई मौत, 13336 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 273 लोगों की हुई मौत, 13336 नए मामले | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है| दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,336 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,738 लोग डिस्चार्ज हुए और 273 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान पॉजिटिविटी रेट 22 फ़ीसदी से नीचे आया, 16 अप्रैल के बाद यह सबसे कम है|



दिल्ली में कुल कोरोना वायरस के मामले: 13,23,567 

कुल मृत्यु: 19,344 

कुल डिस्चार्ज: 12,17,991 

सक्रिय मामले: 86,232



12 अप्रैल के बाद 1 दिन में सबसे कम नए मामले हैं| 12 अप्रैल को 11,491 नए मामले सामने आए थे| हालांकि, टेस्ट कम होने के चलते अचानक नए मामले काफी कम होते दिख रहे हैं| मौत की बात बात करें तो 21 अप्रैल के बाद पहली बार 300 से कम मौत हुई हैं| 22 अप्रैल को 249 मौत हुई थी|



वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लॉकडाउन की अवधि को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है| ' केजरीवाल सरकार ने कहा कि'''एक सप्ताह और जारी रहेगा, दिल्ली में Lockdown! पहले से सख्त होंगे नियम। "ये वक्त ढिलाई बरतने का नहीं है, जान है तो जहान है, बाकि काम बाद में कर लेंगे पहले जीवन सुरक्षित करना जरूरी।



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी| केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है|




 केजरीवाल ने कहा कि,''हमने Lockdown को संसाधनों को मज़बूत करने के लिए इस्तेमाल किया। कई जगह Oxygen Beds तैयार किए गए, लेकिन दिक्कत Oxygen Supply की आई।   SC व HC के आदेशों के बाद केन्द्र सरकार का भी Oxygen Supply में सहयोग मिला, और Oxygen की SOS Calls में कमी आयी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।