नई दिल्ली: भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि,'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को इतना ज्ञान तो होना चाहिए कि टैंकर की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी ऑक्सीजन उपलब्ध कराना होता है। आम आदमी जो अपने लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है वह आपके लिए टैंकर की व्यवस्था करेगा|
बता दें कि,'' मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी| सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,''दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ़्त में वैक्सीन दी जाएगी|हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है|
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''इस महामारी में हमने देखा है कि 18 साल से कम उम्र के जवान और बच्चे भी बहुत संक्रमित हो रहे हैं, अब उनके लिए भी सोचने का समय आ गया है कि ये वैक्सीन उनको भी लगाई जा सकती हैं और अगर नहीं लगाई जा सकती तो मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द दूसरी वैक्सीन भी ईजाद होंगी|
केजरीवाल ने कहा कि,''"दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 साल से ऊपर के लोगों को Free Vaccine लगाई जाएगी। हमने 1 करोड़ 34 लाख Vaccine खरीदने की मंजूरी दे दी है|
वैक्सीन कीमतों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि,'' वैक्सीन ??े एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए|
केजरीवाल ने कहा कि,''एक निर्माता राज्य सरकार को Vaccine ₹400, दूसरा ₹600 में और केंद्र सरकार को ₹150 में दे रहे है। Vaccine की एक ही कीमत होनी चाहिए। ये समय फायदा कमाने का नहीं, मदद करने का है। मैं उम्मीद करता हूँ कि Vaccine निर्माता खुद ही कीमत को ₹150 कर देंगे|