मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक समर वेकेशन घोष‍ित

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक गर्मी की छुट्टियां की घोषणा की है| दिल्ली सरकार ने बताया,''सभी सरका…

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक समर वेकेशन घोष‍ित
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक समर वेकेशन घोष‍ित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक गर्मी की छुट्टियां की घोषणा की है| दिल्ली सरकार ने बताया,''सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (government-aided ) और प्राइवेट स्कूलों (unaided recognised schools) में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल से 9 जून तक रहेंगी|




दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की एडिशनल डायरेक्टर एजुकेशन (स्कूल) डॉ रीता शर्मा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है| निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह आदेश से संबंधित सूचना टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ, छात्रों और उनके परिजनों को एसएमसी मेंबर या एसएमसी फैसिलिटी के जरिए फोन कॉल व अन्य जो भी साधन हों, के जरिए सूचित करें|




इसके अलावा निदेशालय की ओर से सभी स्कूल विभाग अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वेकेशन पीरियड के दौरान जो भी स्टाफ बुलाया जाता है जोकि एकेडमिक, एडमिशन और परीक्षा आदि से संबंधित कार्यों के लिए बुलाए जाते हैं| उन सभी को कोविड उचित व्यवहार का अनुपालन करना अनिवार्य होगा| वही संबंधित सक्षम प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का अनुपालन करना आवश्यक होगा|वहीं, वेकेशन स्टाफ को इस दौरान बुलाया जाता है तो वह सीसीएस लीव ??ूल्स 1972 के अंतर्गत अर्न्ड लीव के लिए योग्य माने जाएंगे|




बता दें कि,''राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है|  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। सीएम कहा कि सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें। सीएम ने कहा कि उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।