मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की कर रही है निगरानी

हैदराबाद/नई दिल्ली: देश के कोरोना वायरस मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. आम से लेकर खास तक कोरोना किसी को बख्श नहीं रहा है| अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की कर रही है निगरानी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की कर रही है निगरानी | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद/नई दिल्ली: देश के कोरोना वायरस मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. आम से लेकर खास तक कोरोना किसी  को बख्श नहीं रहा है| अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।  राज्य के मुख्य सचिव ने यह जानकरी दी है|



 तेलंगाना के मुख्य सचिव ने बताया कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है|




इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|उनकी इस रिपोर्ट के बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती करवाया गया| पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (PM Manmohan Singh) को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया| सूत्रों ने बताया कि सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई| फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।