नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में हमने निर्णय लिया कि हर घर में 24 घंटे पानी पहुंचे इसके लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा,नियुक्ती की कार्रवाई शुरू हो गई है। सलाहकार हमें सुझाव देगा कि हर घर में 24घंटे पानी पहुंचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए|
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''हम राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों की सरकार से जैसे यूपी, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की सरकार से बातचीत कर रहे हैं ताकि दिल्ली में और पानी मिल सकें|दिल्ली सरकार ने जल आपूर्ति प्रबंधन में सुधार के लिए सलाहकार को काम पर रखा है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई अपव्यय नहीं है|
कुछ विपक्षी नेता कह रहे हैं कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति का निजीकरण किया जा रहा है। ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं| केजरीवाल ने कहा,दिल्ली में पानी की आपूर्ति विकसित देशों की तरह अच्छी होगी। हम इसे बनायेंगे| दिल्ली में पानी की सप्लाई आधुनिक देश की तरह होगी|
दुसरे देश की राजधानियों में 24 घंटे पानी मिलता है वैसा ही अब दिल्ली में करेंगे। दिल्ली में 24 घंटे पर्याप्त प्रेशर से पानी देंगे।दिल्ली में हमें पानी की बूंद बूंद बचानी है इसलिए हम पानी के मैनेजमेंट और अकांटेविलिटी के लिए कंसल्टेंसी हायर कर रहे है, जो हमें बताएगी कि कैसे पानी बचाया जाए और नई तकनीकों के जरिए हर व्यक्ति तक 24 घंटे पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।