मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना': केंद्र द्वारा रोके जाने पर बोले केजरीवाल- हमें नहीं चाहिए कोई Credit, 'काम हमारा- Credit तुम्हारा'

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार की 'राशन की डोरस्टेप डिलीवरी' योजना पर रोक लगाए जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,''केंद्र सरकार को राशन योजना के नाम से तकलीफ थी| हम योजना Credit ले…

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना': केंद्र द्वारा रोके जाने पर बोले केजरीवाल- हमें नहीं चाहिए कोई Credit, 'काम हमारा- Credit तुम्हारा'
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना': केंद्र द्वारा रोके जाने पर बोले केजरीवाल- हमें नहीं चाहिए कोई Credit, 'काम हमारा- Credit तुम्हारा' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार की 'राशन की डोरस्टेप डिलीवरी' योजना पर रोक लगाए जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,''केंद्र सरकार को राशन योजना के नाम से तकलीफ थी| हम योजना Credit लेने के लिए नहीं लाए|  केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली सरकार का Principle- "काम हमारा, Credit तुम्हारा" | हमारा निर्णय- इस योजना का कोई नाम नहीं होगा | केंद्र सरकार की सभी शर्त मंजूर उम्मीद है अब केंद्र कोई अड़चन नहीं लगाएगी|





केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि,''मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 25 मार्च से शुरू होना था लेकिन कल हमारे पास केंद्र सरकार की तरफ से एक चिठ्ठी आई है कि ये योजना लागू नहीं कर सकते क्योंकि योजना का नाम मुख्यमंत्री था। तो आज हमने इस पर बैठक की और अब इस योजना का कोई नाम नहीं है,हमें कोई क्रेडिट नहीं चाहिए| तो अब मुझे लगता है कि केंद्र की जो आपत्तियां थी वो दूर हो गई होंगी और अब वो हमें इसके लिए परमिशन दे देंगे|





दिल्ली सरकार "मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना" लाई थी, जिससे गरीबों के घर पर ही राशन पैक करके पहुँचाया जा सके। लेकिन केंद्र सरकार ने कहा है कि आप इस राशन योजना को लागू नहीं कर सकते क्योंकि इस योजना का नाम "मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना" नहीं रखा जा सकता। 




राशन माफियाओं को दूर कर गरीब लोगों तक राशन पहुँचाना, मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत अहमियत रखता है। पिछले 3-4 साल में इसे लागू करने में काफी अड़चने आई। राशन माफिया इसे इतनी आसानी से लागू करने नहीं देगा। मैं काफी मशक्कत कर रहा हूँ इस राशन माफिया से लड़ने की|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।