नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानि गुरुवार को बताया,''16 जनवरी को दिल्ली में 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। एक जगह पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हफ़्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी|
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'पूरे देश में वैक्सीन लगने जा रही है, दिल्ली में भी वैक्सीन लगाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। 16 जनवरी को 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। हर जगह पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, हफ्ते में 4 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी|
केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में शुरुआती दौर में 81 सेंटर पर वैक्सीनेशन की जाएगी, जिसे बढ़ा कर 175 सेंटर और कुछ दिनों बाद 1000 सेंटर किया जाएगा। केंद्र सरकार से हमें 2 लाख 74 हज़ार वैक्सीन मिली है जो 1 लाख 20 हज़ार हेल्थ वर्कर को लगाई जाएगी| पूरी दिल्ली में 1,000 सेंटर वैक्सीनेशन के लिए तैयार किए जा रहे हैं|