नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि इतने कम समय में आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल ने कहा,“देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद अब आम आदमी पार्टी पर भरोसा बन गई है। जनता ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और भगवान के आशीर्वाद से हम इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।”
केजरीवाल ने कहा, “देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद अब आम आदमी पार्टी पर भरोसा बन गई है. जनता ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और प्रभु के आशीर्वाद से हम इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।”
बताते चलें कि, चुनाव आयोग ने सोमवार को आप को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता दे दी। AAP पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिलने पर केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि,“आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं|
जेल में बंद AAP नेताओं- सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को याद करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा,“ आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही है अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, वे संघर्ष कर रहे हैं। इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं|"
उन्होंने कहा,'' राष्ट्र विरोधी ताकतें AAP को रोकना चाहती है | मनीष सिसोदिया का इतना कसूर था कि उसने ग़रीब बच्चों के सपनों को पंख दिए| सत्येंद्र जैन ने सभी का इलाज़ मुफ़्त कर दिया| राष्ट्र विरोधी ताकतों ने दोनों को Jail में डाल दिया| दोनों भगत सिंह के चेले हैं|
PM मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि,“ इनके सबसे बड़े नेता को फर्जी Class में बैठा दिया... एक दिन असली School में भी भेजेंगे। जहां AAP जाती है — स्कूलों की बिजली-पानी की बात होती है। अब सारी पार्टियां Free बिजली का वादा करती हैं, देता कोई नहीं, पर हमने कहलवा तो दिया!|
उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अगर किसी को जेल जाने का डर है तो वह पार्टी छोड़ दें। उन्होंने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए लोगों से आप में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आप में शामिल होने के लिए 9871010101 पर मिस्ड कॉल दें।"
इस मौके पर केजरीवाल ने आप समर्थकों को आप की विचारधारा की भी याद दिलाई। केजरीवाल ने कहा, "भूलना मत—कट्टर ईमानदारी, देशभक्ति और मानवता 'AAP' की विचारधारा के तीन स्तंभ हैं।"