मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इनके पास कोई नेता नहीं है जिसने आज़ादी के संग्राम में हिस्सा लिया हो, ये सबके आदर्शों को चोरी कर रहे हैं: उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा, “ जब बाबरी गिराई गई तब ये सारे चूहे भाग गए थे.... बिल में छुपे बैठे थे, अब निकल रहे हैं| शिंदे…

इनके पास कोई नेता नहीं है जिसने आज़ादी के संग्राम में हिस्सा लिया हो, ये सबके आदर्शों को चोरी कर रहे हैं: उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला
इनके पास कोई नेता नहीं है जिसने आज़ादी के संग्राम में हिस्सा लिया हो, ये सबके आदर्शों को चोरी कर रहे हैं: उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा, “ जब बाबरी गिराई गई तब ये सारे चूहे भाग गए थे.... बिल में छुपे बैठे थे, अब निकल रहे हैं| शिंदे गुट बालासाहेब ठाकरे का अपमान करने वालों के तलवे चाट रहे हैं| एकनाथ शिंदे को बालासाहेब ठाकरे का अपमान करने वाले मंत्री चंद्रकांत पाटिल का इस्तीफा लेना चाहिए या शिंदे गुट को बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।


दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को लेकर बयान दिया है कि अयोध्या में जब 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराई गई तब वहां केवल बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता थे। वहां बालासाहेब ठाकरे या शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।



पाटिल ने कहा कि , “भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, हरेंद्र कुमार और उन्हें कारसेवकों का मैनेजमेंट करने और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का काम दिया गया था। उन्हने आगे कहा, "हम तीनों वहां राष्ट्रीय महासचिव के रूप में काम कर रहे थे। RSS की ताकत हमारे पीछे थी|



चंद्रकांत पाटिल के बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज, मंगलवार (11 अप्रैल ) को कहा, “श्रेय का तो सवाल ही नहीं है यह सरासर झूठ है। जब बाबरी मस्जिद गिराई गई थी तब ये लोग कहां थे? इतने वर्षों बाद इनकी आवाज़ बाहर आ रही है। चंद्रकांत पाटिल जी का इस्तीफा लेना चाहिए|



उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं मानता हूं यह भाजपा की चाल है। धीरे-धीरे वो हिंदू हृदय सम्राट(बालासाहेब ठाकरे) के महत्व को भी लोगों के मन से निकालना चाहते हैं। इनके पास कोई नेता नहीं है जिसने आज़ादी के संग्राम में हिस्सा लिया हो। ये सबके आदर्शों को चोरी कर रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।