नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आज गुरवार को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में पार्टी की कमान संभालेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरवार को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख नियुक्त होने के बाद कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "हम सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। हम दिल्ली के लोगों की आवाज भी उठाएंगे।"
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "यह सच है कि पिछले कुछ सालों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन आज दिल्ली और देश में जो माहौल है, उसे देखकर लोग राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं। दिल्ली के लोगों को 'डबल मार' का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली और देश की जनता कांग्रेस को याद कर रही है।
लवली ने कहा,''हम अपने संगठन को मजबूत करेंगे और लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे। मैं दिल्ली में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल देखता हूं। फैसला (दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन पर) पार्टी आलाकमान करेगा।"