नई दिल्ली: पीएम मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को दिल्ली विश्वविद्यालय में स्क्रीनिंग करने को लेकर विवाद बढ़ गया है| दिल्ली विश्वविद्यालय में कला संकाय के बाहर हंगामा शुरू हो गया क्योंकि पुलिस ने भीम आर्मी के छात्रसंघ के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया। NSUI-KSU द्वारा फैकल्टी में PM मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के मद्देनजर वहां CrPC की धारा 144 लगाई गई है।
उत्तर दिल्ली की ADCP रश्मि शर्मा ने कहा,''जो चीज़ सार्वजनिक व्यवस्था और शांति व्यवस्था को खराब करती है वहां हमें निवारक कार्रवाई करनी पड़ती है। ये सिर्फ निवारक कार्रवाई है|
नॉर्थ दिल्ली DCP के सागर सिंह कलसी ने कहा,''दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य हैं। शाम 4 बजे कुछ लोग BBC डॉक्यूमेंट्री चलाने आए थे उन्हें रोका गया, लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से हिरासत में ले लिया। इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य है|
DU से पहले BBC की इस डॉक्यूमेंट्री को JNU और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी दिखाने की योजना थी लेकिन इन दोनों विश्वविद्यालय में भी प्रशासन ने उन्हें इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की इजाजत नहीं दी थी| बाद में JNU में विश्वविद्यालय प्रशासन से इजाजत ना मिलने के बाद छात्रों ने अपने स्तर पर इस डॉक्यूमेंट्री को लॉपटैप पर देखा था|
आयशी घोष ने दावा किया था कि जेएनयू प्रशासन ने छात्र संघ कार्यालय की बिजली काटी, साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था ताकि छात्र इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग ना कर पाएं|