मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली के अलीपुर में “गिरी” गोदाम की दीवार: अब तक 5 लोगों की मौत, 9 घायल; कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली: देश की राजधानी के अलीपुर में शुक्रवार दिन में बड़ा हादसा हो गया है| अलीपुर में एक गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ और लोगों के फंसे हो…

दिल्ली के अलीपुर में “गिरी” गोदाम की दीवार: अब तक 5 लोगों की मौत, 9 घायल; कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के अलीपुर में “गिरी” गोदाम की दीवार: अब तक 5 लोगों की मौत, 9 घायल; कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी के अलीपुर में शुक्रवार दिन में बड़ा हादसा हो गया है| अलीपुर में एक गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है जिसके लिए बचाव अभियान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। 



दिल्ली पुलिस के मुताबिक,''अलीपुर में एक गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है|



जानकारी के अनुसार जो दीवार गिरी है वो 25 फीट से भी ज्यादा ऊंची थी| इसका मलबा ही करीब 4 फीट ऊंचा है| बताय जा रहा,''इस मलबे में से फिलहाल 15 मजदूरों को निकाला जा चुका है| वहीं अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और आशंका है कि इसके अंदर कुछ और लोग दबसे हो सकते हैं|



एनडीआएफ की टीम मौके पर है और बचाव कार्य कर रही है| साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौजूद है| वहीं हादसे के बाद गोदाम का मालिक फरार हो गया है| पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है



दिल्ली के अलीपुर में एक गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मृत्यु पर ADM प्रभाकर राम त्रिपाठी ने बताया,'' अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं। ये मामला अब सिर्फ रेवेन्यू का नहीं रह गया है यहां पर एक घटना घटी है, कई इनपुट आने के बाद जानकारी साझा की जाएगी|



प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए  ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं|



वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वटी कर दुख जताते हुए कहा कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नज़र रखे हुए हूँ।  दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।



मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया,''अलीपुर का हादसा बेहद दर्दनाक है| प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|   दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़ितों के साथ है। मुख्यमंत्री 'Arvind Kejriwal जी पूरे बचाव कार्य पर नज़र बनाये हुए है।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।