कानपुर: आपके वाहनों को पलक झपकते ही चुरा लेने वाले दो वाहन चोरों को थाना नौबस्ता पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये दोनों बाल अपचारियों के पास से चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए दोनों बाल अपचारियों से पुलिस पूछताछ कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
गोपाल नगर से नमक फैक्ट्री चौराहे के मध्य रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने दो बाल अपचारियों को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 543/2022 धारा 411/414 भादवि पंजीकृत किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
अपराध करने का तरीका:-अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और अपने शौक पूरा करने के लिए शहर में घूम -2 कर विभिन्न स्थानों से खडी मो0सा0 चोरी कर लेते हैं तथा छिपाकर रख देते हैं तथा मौका मिलने पर बेंचकर आपस में हिस्सा बांट कर लेते हैं।
यह दोनों मो0सा0 में से हीरो पैसन प्रो सफेद रंग करीब 01 सप्ताह पहले PAC मोड चकेरी से हम दोनों ने मिलकर चोरी किया था तथा मो0सा0 हीरो डीलक्स 03 - 04 दिन पहले बांके बिहारी मेडिकल गोपाल नगर के पास से दोनों ने चुराई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनूप कुमार चौकी, उनि0 नितिन कुमार, का0 सौरभ पाण्डेय, का0 वीरी सिंह शामिल रहे।