मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब BJP का शासन आता है...कश्मीरी पंडित 'पलायन' करने पर मज़बूर हो जाते है, जब मर्डर होता है...तो खबर आती है- HM ने Meeting बुलाई, कितनी मीटिंग बुलाओगे? : केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज जंतर मंतर पर कश्मीर घाटी में हाल ही में हुई टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP के वरिष्ठ नेता म…

जब BJP का शासन आता है...कश्मीरी पंडित 'पलायन' करने पर मज़बूर हो जाते है, जब मर्डर होता है...तो खबर आती है- HM ने Meeting बुलाई, कितनी मीटिंग बुलाओगे? : केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला
जब BJP का शासन आता है...कश्मीरी पंडित 'पलायन' करने पर मज़बूर हो जाते है, जब मर्डर होता है...तो खबर आती है- HM ने Meeting बुलाई, कितनी मीटिंग बुलाओगे? : केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी ने आज जंतर मंतर पर कश्मीर घाटी में हाल ही में हुई टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी हुए शामिल | सिसोदिया ने कहा कि,'कश्मीरी अपने घरों पर ताला लगाकर जम्मू के कैंप, पंजाब और दिल्ली आ रहे हैं। आज जरूरत है कि हम अपने कश्मीरी पंडित भाई-बहनों को कहें कि आप पर हो रहे अत्याचार की टीस हम समझ रहे हैं और हम आपके साथ|  साथ ही इस गूंगी-बहरी सरकार को संदेश दे कि अगर कश्मीर के हालात को नहीं संभाला तो आप खुद को और कुर्सियों को नहीं संभाल पाओगे|



दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,'आज कश्मीर जल रहा है। हमारा दिल Kashmiri Pandits के लिए रो रहा है। BJP ने कश्मीर को घटिया राजनीति का अड्डा बना दिया है। BJP सरकार ने 8 साल में कश्मीर को शांत करने तो दूर कश्मीर को 30 साल पहले वाले बुरे दौर में पहुँचा दिया है।आज Kashmir का नौजवान School-Hospital, Jobs मांग रहा हैं लेकिन BJP सरकार उन पर गोलियां चलवा रही है। BJP ने केवल कश्मीर में अच्छा करने का प्रचार किया लेकिन असल में आज इन्होंने कश्मीर 1990 के माहौल में पहुँचा दिया है।



 कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में संजय सिंह ने कहा कि,''देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सारे केंद्रीय मंत्री और सांसद Kashmir Files Film के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे आज Kashmiri Pandits का नरसंहार हो रहा है तो मैं Modi जी से पूछता हूँ आपके मंत्री, MPs, MLAs किस बिल में जाकर छिप गए हैं?



AAP सांसद संजय सिंह  ने कहा कि,'Kashmiri Pandits अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर निकल कर आवाज़ उठाते हैं तो Modi Govt उन्हें सुरक्षा नहीं देती, उन्हें लाठियों से पिटवाती है कश्मीरी पंडित सुरक्षा के लिए बिलखते हैं तो उन्हें उनके घर के अंदर ही जेल बना कर कैद कर दिया जाता है|



 कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर जन आक्रोश रैली में CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''कश्मीर में जो हो रहा है उसको लेकर हर भारतीय के मन में गुस्सा और चिंता है। कश्मीरी पंडितों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है। आज फिर कश्मीरी पंडित अपनी जन्मभूमि छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं|



केजरीवाल ने कहा कि,'मुझे पता चला है कि पीएम रिलीफ योजना के तहत 4,500 कश्मीरी पंडितो को कश्मीर में बसाया गया और उन्हें नौकरी दी गई लेकिन उनसे बॉन्ड साइन कराया गया कि तुमको काम कश्मीर में ही करना पड़ेगा। आज कश्मीरी पंडित मांग कर रहे हैं कि ये बॉन्ड खत्म किया जाए| 



आज हम 4 मांग रखते हैं। पहला- भाजपा की केंद्र सरकार देश के सामने कश्मीरी पंडितों, हिंदूओं और फौज की सुरक्षा का प्लान रखें। दूसरा- ये बॉन्ड रद्द किया जाए। तीसरा- कश्मीरी पंडितो की हर मांग पूरी की जाए और चौथी मांग है कि इनको सुरक्षा प्रदान किया जाए|



केजरीवाल ने कहा कि,''जब भी Kashmir में कोई मर्डर होता है तो Media में आता है: "Home Minister ने Meeting बुलाई.." अरे कितनी मीटिंग बुलाओगे यार? अब हमें Action चाहिए। भारत एक्शन मांगता है। बहुत हो गई तुम्हारी मीटिंग। देश को Plan बताओ। लोग मर रहे है। 1990 के बाद एक बार फिर Kashmiri Pandits पलायन करने को मज़बूर हैं,  कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हो रहा है तो उन्हें आवाज़ उठाने की अनुमति ना देकर उनकी कॉलोनियों के बाहर ताला लगा दिया जाता है, आज कश्मीरी पंडित केवल अपनी सुरक्षा मांग रहा है|



CM केजरीवाल ने कहा कि,'''जब-जब Kashmir में BJP का शासन आता है, Kashmiri Pandits पलायन करने पर मज़बूर हो जाते हैं। इसका मतलब भाजपा से कश्मीर नहीं संभलता। मैं हाथ जोड़ कर भाजपा वालों से प्रार्थना करता हूं: कश्मीर के साथ Politics मत करो। Kashmiri Pandits ने कहा-हमारी जान ख़तरे में है, हमारा ट्रांसफर कर दो तो BJP Govt ने कश्मीर में ही Transfer कर List Social Media पर डाल दी ये तो आतंकवादियों को न्योता देना हो गया। कश्मीरी पंडित इसके ख़िलाफ़ है कि List Leak क्यों की गई?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।