मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान: एक ही कमरे में फंदे से 'लटके' मिले सभी के शव, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

बिहार: बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के 5 लोगों की लाश घर के अंदर मिली है । सभी…

समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान: एक ही कमरे में फंदे से 'लटके' मिले सभी के शव, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम
समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान: एक ही कमरे में फंदे से 'लटके' मिले सभी के शव, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम | फ़ोटो: TVL News

बिहार: बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के 5 लोगों की लाश घर के अंदर मिली है । सभी के शव के छत से लटके मिले। रविवार सुबह घर से पांचो के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ब???ाया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कई लोगों का कर्ज भी परिवार पर था, जिसके चलते सभी सदस्यों ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली। मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव का है|



मरने वालों में विकांत झा के पुत्र 42 वर्षीय मनोज झा, उनकी पत्नी 38 वर्षीय सुंदरमणी देवी, मनोज झा की मां 65 वर्षीय सीता देवी और मृतक मनोज का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन में जुटी गई। पुलिस ने पांचों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया है। 



समस्तीपुर के एसपी हृदयकांत ने बताया,' एक ही परिवार के 5 लोगों (मनोज झा उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और उनकी मां) के शव एक ही कमरे में लटकते हुए पाए गए हैं। FSL की टीम बुलाई गई है। परिवार वालों की ओर बताया गया है इन लोगों ने कई लोगों से पैसे ले रखे थे|



जानकारी के मुताबिक, घटना विद्यापतिनगर के मऊ गांव की है। बताया जा रहा है कि मनोज झा अपने परिवार के साथ रहते थे। मनोज झा ऑटो चलते थे। उन्होंने कई लोगों से कर्ज भी लिया था। अब लोग उन पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते मनोज झा ,उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और उनकी मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 



बताया जा रहा है कि इसके पहले भी मनोज झा के पिता ने भी आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज चुका नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी थी। अभी उनके पुत्र ने भी अपनी बहन की शादी मंदिर में की थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।