मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली के जाफराबाद में मिले एक ही परिवार के चार शव: कारोबारी ने की 'पत्नी और दो बेटियों' की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को उड़ाया; 4 महीने पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

नई दिल्ली: देश की राजधानी के दिल्ली के जाफराबाद में पुलिस ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद किए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफरावाद इलाके में शुक्रवार की दोपहर को एक घर में चार लोगों के शव मि…

दिल्ली के जाफराबाद में मिले एक ही परिवार के चार शव: कारोबारी ने की 'पत्नी और दो बेटियों' की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को उड़ाया; 4 महीने पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश
दिल्ली के जाफराबाद में मिले एक ही परिवार के चार शव: कारोबारी ने की 'पत्नी और दो बेटियों' की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को उड़ाया; 4 महीने पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी के दिल्ली के जाफराबाद में पुलिस ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद किए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफरावाद इलाके में शुक्रवार की दोपहर को एक घर में चार लोगों के शव मिलने से सनसनीखेज फैल गई|  परिवार के मुखिया इसरार अहमद ने पहले अपनी पत्नी फरहीन (38) और 2 बेटियों इनाया (11) और याशिका (9) को गोली मार दी| इसके बाद इसरार अहमद ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली|



जानकारी के अनुसार, कारोबारी तीनों की हत्या करने से पहले पत्नी फरहीन और बेटियों को जहरीला पदार्थ भी खिलाया था। मृतक के 2 छोटे बेटे बचे हैं, जिसमें से एक चार साल राइद का जबकि दूसरा 13 साल का रेयान है| घर की पहली मंजिल पर इसरार के माता-पिता व दूसरी मंजिल पर छोटा भाई फरमान रहता है। तीसरी मंजिल पर मृतक इसरार अहमद सपरिवार रहता था।



 जांच के दौरान पुलिस को कमरे से जहरीले पदार्थ का पैकेट व पिस्टल मिला। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि इसरार ने अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाया। बाद में तीनों को गोली मार दी। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इसरार जीन्स के कारोबार में था लेकिन उसे काफी घाटा हुआ था| मामले की जांच जारी है|



उत्तर-पूर्व के DCP संजय कुमार सैन ने कहा, "इसरार अहमद जो 40 वर्षीय व्यक्ति हैं इसी इमारत की चौथी मंजिल पर रहते हैं।"इन्होंने व्यवसाय में घाटे के कारण 3-4 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।आज इन्होंने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। इनके 2 बेटे जीवित हैं,इनके परिवार के लोग इसी इमारत में रहते हैं। आगे की जांच की जा रही है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।