कोलंबो:Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में जारी संकट के बीच श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अंतरिम आदेश जारी किया है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को अदालत की अनुमति के बिना 28 जुलाई तक देश छोड़ने से रोका गया |
बता दें कि, देश छोड़ कर भाग चुके गोटाबाया राजपक्षे के भाई बेसिल राजपक्षे ने भी महिंदा राजपक्षे की तरह से एयरपोर्ट से देश से बाहर भागने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें यात्रियों के हंगामे के कारण एयरपोर्ट से बाहर जाना पड़ा था|
11/12 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे भी देश छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टॉफ के विरोध के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।
श्रीलंका में विरोध प्रदशनों के चलते 09 मई 2022, को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महिंदा राजपक्षे कहां हैं...किसी को पता नहीं है| उनकी लोकेशन के बारे में पिछले कुछ दिनों में कोई जानकारी बाहर नहीं आई है |
यह भी पढ़ें: रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति
मालदीव से सिंगापुर पहुंचने के बाद गोटाबाया राजपक्षे ने 14 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था| राजपक्षे का इस्तीफा कई महीनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद आया| राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने 15 जुलाई, 2022 को रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: परिवार समेत देश छोड़कर भाग गए राजपक्षे
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में हालात बद से बदतर