मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुस्लिम महिलाओं की 'नीलामी' वाले 'सुल्ली डील्स ऐप' के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली की एक कोर्ट ने,'Sulli Deals' बनाने वाला मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है| दिल्ली पुलिस ने बताया,'सुल्ली डील्स ऐप के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को…

मुस्लिम महिलाओं की 'नीलामी' वाले 'सुल्ली डील्स ऐप' के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
मुस्लिम महिलाओं की 'नीलामी' वाले 'सुल्ली डील्स ऐप' के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की एक कोर्ट ने,'Sulli Deals' बनाने वाला मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है| दिल्ली पुलिस ने बताया,'सुल्ली डील्स ऐप के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा| 



दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने आज ही मुस्लिम महिलाओं की 'नीलामी' वाले 'Sulli Deals' ऐप बनाने के आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर से गिरफ्तार किया था| जिसके बाद,''ओंकारेश्वर ठाकुर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।



बता दें कि सुल्ली डील्स का मामला जुलाई 2021 में सामने आया था|  सुल्ली डील्स (Sulli Deals) ऐप केस में यह पहली गिरफ़्तारी है|,''आरोपी 26 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर है जो इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का रहने वाला है| उसने आईपीएस अकादमी इंदौर से बीसीए किया है| 


https://www.thevirallines.net/india-news-sulli-deals-mastermind-omkareshwar-thakur-arrested-by-delhi-police-from-indore-mp


दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) के DCP के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया था,'''Sulli Deals'' बनाने वाला मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को पुलिस ने इंदौर से गिरफ़्तार किया। यह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर बनाए गए ट्राड-ग्रुप का सदस्य था|



DCP के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया,''बुली बाई मामले के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान  ऐसे सबूत मिले जिससे हमें औमकेश्वर ठाकुर को गिरफ़्तार करने में मदद मिली। जिसने सुल्ली डील्स ऐप के कोड लिखे थे उससे पूछताछ हो रही है, उसके लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच भी चल रही है|


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-court-sends-accused-shweta-singh-and-mayank-rawat-to-3-day-police-custody-in-bully-bai-case



बता दें कि,'6 जनवरी, 2022 को 'बुली बाई' ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल ने असम से मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ़्तार किया था।ये 'बुली बाई' का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर था। नीरज बिश्नोई असम के जोरहाट के दिगंबर इलाके का रहने वाला है| वह वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल के बीटेक छात्र हैं| नीरज ने GITHUB पर बुल्ली बाई एप बनाया था|



,'6 जनवरी, 2022 गुरुवार को ही दिल्ली पुलिस ने नीरज बिश्नोई को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। साथ ही पुलिस को कोर्ट ने बुली बाई एप मामले में उसके ठिकानों की तलाशी लेने की अनुमति भी दे दी थी। बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को निशाने पर लेकर उनकी बोली तक लगाई जा रही थी। 



https://www.thevirallines.net/india-news-priyanka-gandhi-attacks-pm-modi-on-putting-objectionable-pictures-of-muslim-women-journalists-on-bulli-bai-app


क्या है Sulli Deals App?

Sulli Deals ऐप को  github नाम के ओपन सोर्स प्लैटफॉर्म पर बनाया गया था| इसमें मुस्लिम महिलाओं की सोशल मीडिया प्रोफाइल खास तौर पर ट्विटर से फोटो लेकर अपलोड किया गया था| इसमें 80 से ज्यादा महिलाओं की तस्वीर उनके नाम के साथ डाली गईं थी| इन महिलाओं की फोटोज के साथ उनकी कीमत लिखी गई थी| इस ऐप में टॉप पर लिखा था Find Your Sulli| जैसे ही इस पर क्लिक किया जाता तो एक मुस्लिम महिला की फोटो, नाम और ट्विटर हैंडल की डिटेल्स सामने आ जाती थी| 




https://www.thevirallines.net/india-news-bulli-bai-app-case-main-conspirator-neeraj-bishnoi-arrested-by-delhi-police-s-ifso-special-cell-from-assam






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।